शहद की पूरी जानकरी:
Honey in hindi:
आप जानेंगे
1.शहद क्या है?
2.शहद कैसे बनता है?
3.शहद कौन बनाता है?
4.शहद क्यों खाना चाहिए?
5.शहद खाने के फायदे क्या है?
6.शहद कैसे खाना चाहिए?
7.शहद कितना खाना चाहिए?
8.शहद खाने के नुकसान?
1.शहद क्या है?
शहद जिसे अंग्रेजी में हनी कहा जाता है यह एक मीठा और चिपचिपा खाद्य पदार्थ है।यह बड़ी ही आसानी से मार्केट में मिल जाता है। जैसे dabur honey,patanjali honey , यह पदार्थ तरल के रूप में रहता है।
इसका रंग हल्का पीला रहता है यह खाने में बहुत ही मीठा और स्वादिष्ट लगता है।honey good for health.
2.शहद कौन बनाता है?
शहद बनाने का काम मधुमक्खियां करती है।
3.शहद कैसे बनता है?
Must read-7tips for fasting in karwa chouth 2020
मधुमक्खी सबसे ज्यादा मेहनत करने वाली जीव है।
मधुमक्खियां केवल उन्हीं फूलों पर बैठती हैं जिन फूलों पर nectar होता है,nectar एक तरह का मीठा पानी है।जिसे फूलों का रस या पराग भी कहा जा सकता है।
Must read-7 tips for fasting in karwa chouth 2020
Nectar को मधुमखिया अपनी जीभ से चूसती है , और जब ये nectar मधुमक्खी के पेट मे जाता है , तब ये दो अलग अलग भागो में बट जाता है glucose और fructose.
ग्लूकोस का कुछ भाग एसिड में परिवर्तित हो जाता है और बक्टेरिया को समाप्त कर देता है इसी कारण से शहद 1000 रो सालो तक खराब नही होता है।
जब nectar या कहे कि फूलों का रस पी कर जब मधुमक्खी का पेट भर जाता है तो वह फूल पर से उड़ जाती है और वापस अपने छते की ओर चली जाती है।
अपने छते में आने के बाद वो मधुमक्खी जिसके पेट मे nectar है वो इस nectar को दूसरी मधुमक्खी के मुंह मे दे देती है।
और ये दूसरी मधुमक्खी इस nectar को चबाने का कार्य करती है।
जिसके वजह से ये nectar गाढ़ा हो सके और जब ये गाढ़ा हो जाता है, तो ये मधुमक्खी इस nectar को अपने छते में डाल देती है।
जो कि छोटे छोटे छेद होते है, उसके बाद मधुमक्खी इस छेद को अपने शरीर से उत्पन्न वैक्स से भर देती है ताकि शहद सुरक्षित रहे।
4.शहद क्यों खाना चाहिए?
शहद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।इसलिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए शहद का उपयोग करना चाहिए।शहद में बहुत से लाभकारी antioxidants होते है।जो कि हमारे शरीर को रोगों से लड़ने के काबिल बनाते है।और हम बहुत सी गम्भीर बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे।
5.शहद खाने के फायदे क्या है?
eating honey benefits,honey advantages
यदि आप प्रत्येक दिन 2 चम्मच शहद का सेवन करते है तो आपको इससे बहुत से फायदे है।शहद को दूध में मिलाकर लिए जाए तो यह अत्यधिक फायदेमंद हैं।
Also read -बादाम खाने के फायदे और नुकसान
1.खाँसी होने पर यदि एक चम्मच शहद में 4-5 तुलसी के पत्तों का रस मिलाकर लेने से खासी में जल्द ही आराम मिलता है।
2.शहद एक एंटीसेप्टिक का काम भी करता है ,जलने,कटने पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। शहद में एंटीसेप्टिक गुण होने के कारण यह इंफेक्शन से बचाता है।
honey skin benefits
3.शहद को गुलाब जल या दूध में मिलाकर लगाने से skin सॉफ्ट होती है।और चेहरे से pimples को भी हटाया जा सकता है।benefit facial
4.alovera जेल के साथ शहद को मिलाकर लगाने से बाल जल्दी बढ़ते है।
honey with warm water benefits
5.वजन कम करने में भी शहद मुख्य भूमिका निभाता है।गन गुने पानी मे शहद मिलाकर पीने से वजन कम करने में आसानी होती है।
6.कब्ज ,पेट फूलना,पेट साफ न होना जैसे तकलीफ होने पर आप शहद को हल्के गुन गुने दूध के साथ रात को सोने से पहले पी सकते है।सुबह जब आप उठेंगे तो आप का पेट बहुत ही अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।
6.शहद कैसे खाना चाहिए?
*.शहद का सेवन करने के लिए तो सबसे अच्छा तरीका है हल्के गर्म दूध में (2 छोटे चम्मच शहद की मात्रा) में मिला कर पीना।
*.5 साल से अधिक के बच्चे,या बड़े इसे ब्रेड या रोटी में लगाकर भी खा सकते है।
*सुबह नास्ते के समय आप ऐसे भी 1-2 चम्मच शहद खा सकते है।
*.यदि औषधी के साथ शहद का प्रयोग करना है तो जैसे आपके डॉक्टर ने सलाह दी है उसके हिसाब से सेवन करना चाहिए।
7.शहद कितना खाना चाहिए?
यदि आप प्रतिदिन शहद का सेवन करना चाहते है तो मात्र 1 से 2 चम्मच शहद प्रयाप्त है।
8.शहद खाने के नुकसान?
side effects of honey
शहद खाने के कोई बहुत ज्यादा नुकसान नहीं है आप सभी यह जानते हैं कि किसी भी चीज की अति करने पर वह नुकसानदायक होता है इसलिए एक से दो चम्मच रोजाना शहद का सेवन पर्याप्त है ।यदि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो इससे कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे कि उल्टी होना , दस्त होना ।
आयुर्वेद में यह कहा जाता है कि शहद और घी का बराबर मात्रा में सेवन नही करना चाहिए।
धन्यवाद
0 टिप्पणियाँ